Connect with us

वाराणसी

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पहुंचे वाराणसी

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी| उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक वाराणसी मंडल के प्रभारी बनने के बाद आज पहली बार वाराणसी पहुंचे उन्होंने कहा कि शहर और जिले को सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। प्रभारी बनने के बाद शुक्रवार को वह पहली बार वाराणसी पहुंचे जहां एयरपोर्ट पर और सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया सर्किट हाउस में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक और समीक्षा करेंगे तथा 2:00 बजे से वह भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे वही दोपहर 3:30 बजे वह जिले में भ्रमण पर निकलेंगे इस दौरान वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गेहूं क्रय केंद्र भी जा सकते हैं तथा इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल रूम भी देखेंगे वहीं रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह 30 अप्रैल को सुबह ईद के मद्देनजर वाराणसी के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे दिन में 11:00 बजे चंदौली के लिए प्रस्थान करेंगे वहां पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद वह रात्रि विश्राम कर अगले दिन वापस लखनऊ चले जाएंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page