Connect with us

वाराणसी

चोलापुर पुलिस ने तंबाकू चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

4.83 क्विंटल तंबाकू, तीन मोबाइल फोन और नकदी बरामद

मुखबिर की सूचना पर अटेसुआ गांव के पास हुई कार्रवाई

वाराणसी। कमिश्नरेट की चोलापुर थाना पुलिस ने तंबाकू चोरी की एक बड़ी घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई लगभग 4.83 क्विंटल (482.994 किलोग्राम) तंबाकू, तीन मोबाइल फोन और 3,820 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार 13 जून को थाना चोलापुर क्षेत्र के एक तंबाकू कारोबारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी कंपनी से बड़ी मात्रा में तंबाकू चोरी हो गई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

पुलिस टीम ने की घेराबंदी

Advertisement

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की गई तंबाकू के साथ कुछ संदिग्ध व्यक्ति अटेसुआ गांव के पास मौजूद हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 20 बोरियों में भरी 482.994 किलोग्राम तंबाकू बरामद हुई।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र कुमार पटेल पुत्र प्रेमचंद उर्फ जयराम निवासी अईली, थाना चौबेपुर, वाराणसी; रणधीर पुत्र विश्राम निवासी परचटर सुलपुर, थाना बेलग्राम, जनपद हरदोई तथा लवकुश राजभर उर्फ नेताजी पुत्र पनारू राजभर निवासी सलारपुर, थाना सारनाथ, वाराणसी के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना से संबंधित तीन मोबाइल फोन और 3,820 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

Advertisement

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूछताछ में आरोपियों से चोरी की घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं। बरामद मोबाइल फोन की जांच की जा रही है ताकि चोरी की पूरी साजिश और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका का पता लगाया जा सके।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चोरी की गई तंबाकू को किन माध्यमों से बाजार में खपाने की तैयारी की जा रही थी।

विधिक कार्रवाई में जुटी पुलिस

प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम ने बताया कि चोरी की घटना के खुलासे के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। मुखबिर की सटीक सूचना और पुलिस टीम की सक्रियता से आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया गया है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page