Connect with us

गोरखपुर

नागेश्वरनाथ मंदिर परिसर में विधायक प्रदीप शुक्ला ने किया वृक्षारोपण

Published

on

Loading...
Loading...

पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का किया आह्वान

हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। विश्व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बुदहट (नगवा) स्थित प्रसिद्ध पर्यटक एवं धार्मिक स्थल नागेश्वरनाथ मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ मानव जीवन को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आने वाली पीढ़ियों को बेहतर भविष्य देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए।

कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page