Connect with us

गोरखपुर

सड़क हादसे में एक युवक की मौत, चार घायल

Published

on

Loading...
Loading...

गगहा (गोरखपुर)। गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गगहा थाना क्षेत्र के शिवपुर हाटा के पास शनिवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

प्राप्त  विवरण के अनुसार सिहाईतपार गांव निवासी शादाब पुत्र मुश्ताक कुछ मजदूरों के साथ ट्रैक्टर में लगी मिक्सर मशीन लेकर ढलाई कार्य के लिए जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे शिवपुर हाटा के पास मिक्सर मशीन का बैरिंग टूट जाने के कारण वाहन हाईवे किनारे रोक दिया गया। मजदूर सड़क पर ड्रम लगाकर मशीन की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान करीब नौ बजे गोरखपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही अमूल्य डेयरी की डीसीएम संख्या यूपी 70 पीटी 2697 ने पीछे से ट्रैक्टर संख्या यूपी 52 यू 9575 में जोरदार टक्कर मार दी।

Loading...

हादसा इतना भीषण था कि सिहाईजपार निवासी 35 वर्षीय अनिल यादव पुत्र स्वर्गीय बैजनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही गगहा पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में घायल 35 वर्षीय अज्जू पुत्र झम्मन तथा 19 वर्षीय विकास पुत्र कतवारू, दोनों निवासी सिहाईजपार, को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गगहा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं अन्य घायल शादाब पुत्र मुश्ताक तथा 65 वर्षीय रामदयाल पुत्र सुक्खू का उपचार बड़हलगंज के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य दो घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page