गोरखपुर
युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, तीन के खिलाफ केस दर्ज
गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र में एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में बीएनएस की धारा 87 व 61(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
प्राप्त विवरण के अनुसार पीड़िता की मां ने तहरीर में लिखा कि, उसकी 23 वर्षीय पुत्री बीते 7 मई को कपड़ा खरीदने के लिए बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की और थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि गगहा थाना क्षेत्र निवासी गौतम उर्फ टंगा युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ बेंगलुरु ले गया। आरोप है कि इस मामले में उसके बहनोई प्रभु तथा बहन पूजा ने भी सहयोग किया और युवती को अपने पास रखे हुए हैं। परिजनों ने युवती के साथ अनहोनी की आशंका जताई है।
थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
