Connect with us

गोरखपुर

मां तो मां होती है, हर हाल में निभाती है अपनी जिम्मेदारियां

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, मां हर हालात में खुद को ढालने और परिवार को संभालने का प्रयास करती है। गोरखपुर से सामने आई यह घटना लोगों को भावुक कर देने वाली है। जहां यह दृश्य देखा गया, वहां इस समय करीब 45 डिग्री तापमान दर्ज किया जा रहा है।

शनिवार को DDU गोरखपुर विश्वविद्यालय के सामने एक ऐसा नजारा दिखाई पड़ा, जिसने लोगों को भीतर तक झकझोर दिया। भीषण गर्मी, तपती सड़क और तेज धूप के बीच एक मां अपने ठेले को खींचते हुए आगे बढ़ रही थी। उसी ठेले पर उसका छोटा बच्चा लेटा हुआ था। यह दृश्य मानो जिंदगी के सबसे कठिन संघर्ष को बयां कर रहा था। एक ओर मां की मेहनत और संघर्ष था, तो दूसरी ओर बच्चे की मासूमियत।

संभावना जताई जा रही है कि घर में कोई सहारा नहीं है और मजबूरी ऐसी है कि मां को अपने बच्चे को साथ लेकर ही रोजी-रोटी की तलाश में निकलना पड़ रहा है। भूख सिर्फ पेट भरने की जरूरत नहीं होती, बल्कि वह इंसान को हर दिन संघर्ष करना भी सिखाती है। एक मां अपने बच्चों के लिए धूप, दर्द, थकान और तमाम मुश्किलों से लड़ जाती है।

यह तस्वीर केवल गरीबी की कहानी नहीं, बल्कि ममता, त्याग और संघर्ष का वह चेहरा है, जिसे लोग अक्सर अपनी व्यस्त जिंदगी में नजरअंदाज कर देते हैं। इस दृश्य को साझा करने का उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं, बल्कि यह एहसास कराना है कि आज भी दुनिया में कई लोग अपने बच्चों की मुस्कान और दो वक्त की रोटी के लिए हर दिन संघर्ष कर रहे हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page