Connect with us

गाजीपुर

भीषण गर्मी से बचाव के लिए आर.एस. हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने दी जरूरी सलाह

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए आर.एस. हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. राजेश पांडे ने आमजन से सतर्क रहने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही लोग घर से बाहर निकलें तथा शरीर में पानी की कमी न होने दें।

उन्होंने अधिक मात्रा में पानी पीने, नींबू पानी एवं अन्य तरल (लिक्विड) पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी। साथ ही हल्के एवं ढीले सूती वस्त्र पहनने, फलों के जूस का सेवन करने तथा मसालेदार भोजन से परहेज करने की बात कही। उन्होंने कहा कि लोग अधिक से अधिक ठंडी और हवादार जगहों पर रहें तथा छाछ और दही का सेवन नियमित रूप से करें।

Loading...

वहीं, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दुर्गेश कुमार आजाद (एमबीबीएस, डीएनबी) ने बच्चों को गर्मी से बचाने के उपाय बताते हुए कहा कि सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बच्चों को बाहर न निकलने दें। उन्होंने कहा कि डायरिया एवं गर्मी से होने वाली समस्याओं से बचाव के लिए बच्चों को नींबू पानी, नारियल पानी तथा जीवन रक्षक घोल (ओआरएस) का सेवन कराना चाहिए। उन्होंने बताया कि ओआरएस का पैकेट एक लीटर पानी में घोलकर बच्चों को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पिलाना लाभकारी होता है। यदि अत्यंत आवश्यक हो, तभी बच्चों को बाहर लेकर जाएं और बाहर निकलते समय पूरे शरीर को ढककर रखें।

महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. साधना तिवारी (एमबीबीएस) ने महिलाओं, विशेषकर गर्भवती महिलाओं को गर्मी में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाएं तेज धूप में बाहर निकलने से बचें और लगातार पानी का सेवन करती रहें। किसी भी प्रकार की तबीयत खराब होने पर तुरंत नजदीकी सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त निजी अस्पताल में इलाज कराएं, ताकि समय रहते उपचार मिल सके और गर्मी से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाव हो सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page