Connect with us

गाजीपुर

बकरीद को लेकर जमानिया कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

जमानिया (गाजीपुर) जयदेश। आगामी बकरीद पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर कोतवाली परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपजिलाधिकारी मनोज पाठक, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार एवं प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर मौजूद रहे।

बैठक में थाना क्षेत्र के सभी मस्जिदों एवं ईदगाहों के मौलवी, मुतवल्ली तथा गणमान्य लोगों ने भाग लिया। अधिकारियों ने शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराते हुए त्योहार को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।

अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने की हिदायत दी गई।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page