Connect with us

गोरखपुर

जून माह का राशन वितरण 25 मई से शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

अंत्योदय व पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को मिलेगा मुफ्त खाद्यान्न, 10 जून तक चलेगा अभियान

गोरखपुर। जनपद के अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों के लिए जून 2026 माह के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का वितरण 25 मई 2026 से शुरू किया जाएगा, जो 10 जून 2026 तक चलेगा। जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस अवधि में सभी उचित दर की दुकानों पर ई-पॉस मशीन के माध्यम से सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक वितरण किया जाएगा।

प्रेस नोट के अनुसार, सभी कार्डधारक अपने नजदीकी उचित दर की दुकान पर जाकर निर्धारित समयावधि में खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं। अंत्योदय कार्डधारकों को उनके कार्ड पर कुल 35 किलोग्राम खाद्यान्न निःशुल्क दिया जाएगा, जिसमें 10 किलोग्राम गेहूं और 25 किलोग्राम चावल शामिल है। वहीं पात्र गृहस्थी योजना के तहत लाभार्थियों को प्रति यूनिट 5 किलोग्राम खाद्यान्न (1 किलोग्राम गेहूं और 4 किलोग्राम चावल) निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

डीएसओ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वितरण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कोटेदारों को पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रशासन ने यह भी कहा है कि यदि किसी कार्डधारक को उचित दर की दुकान पर वितरण से संबंधित कोई समस्या या शिकायत होती है, तो वह संबंधित उपजिलाधिकारी या जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हर स्थिति में समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

Advertisement

इसके साथ ही, इस आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है और स्थानीय मीडिया के माध्यम से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी इस योजना का लाभ उठा सकें।प्रशासन की इस पहल से जिले के हजारों परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है और उन्हें समय पर खाद्यान्न उपलब्ध हो सकेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page