Connect with us

गोरखपुर

विवादित भूमि पर दबंगों ने मिट्टी पटवाकर करा दिया खड़ंजा

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र के ग्राम कालानी निवासी एक व्यक्ति ने विवादित भूमि पर दबंगों द्वारा मिट्टी पटवाकर खड़ंजा लगवा देने का आरोप लगाते हुए थाना में तहरीर देकर विपक्षियों पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।

Loading...

ग्राम कालानी निवासी पीड़ित रामसिंहासन पुत्र रामवृक्ष ने थाने में दी गई तहरीर में बताया है कि, गाटा संख्या 162 हमारी जमीन है जिसमें कई हिस्सेदार हैं जिसका विवाद दीवानी न्यायालय बांसगांव में चल रहा है। इसी दौरान गांव के कुछ भूमाफिया अपनी दबंगई के बल पर हमारी जमीन को पाटकर खड़ंजा लगवा दिया। जब इस गलत कार्य का विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी को दौड़ा लिया। इन भूमाफियों के खिलाफ जांच कर कर्रवाई करना आवश्यक हो गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page