Connect with us

वाराणसी

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने स्वयं ऑनलाइन माध्यम से की अपने परिवार की जनगणना

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। डिजिटल क्रांति और ‘डिजिटल इंडिया’ के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने एक अनुकरणीय पहल की। गुरुवार को उन्होंने अपने आवास पर मोबाइल के माध्यम से स्वयं  ऑनलाइन जनगणना प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ने देश के विकास में सटीक आंकड़ों के महत्व को रेखांकित किया और तकनीक के इस दौर में सरकार द्वारा प्रदान की गई ऑनलाइन जनगणना की सुविधा की सराहना की।

Loading...

“जनगणना केवल नागरिकों की गिनती नहीं है, बल्कि यह देश के भविष्य, विकास योजनाओं और नीतियों के निर्माण का आधार है। ऑनलाइन जनगणना न केवल समय की बचत करती है, बल्कि यह पूरी तरह सुरक्षित, सटीक और पारदर्शी है। मैंने आज अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर राष्ट्र निर्माण के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है।”

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page