वाराणसी
क्षेत्र का विकास ही हमारी प्राथमिकता है – विधायक डॉक्टर सुनील पटेल
रोहनिया विधायक ने 22.40 करोड़ की 46 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण
रोहनिया (वाराणसी)। विधानसभा रोहनिया क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने बुधवार को मिसिरपुर में 22.40 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 46 विकास परियोजनाओं का विधिवत हवन-पूजन एवं शिलापट्ट अनावरण कर भूमि पूजन, शिलान्यास तथा लोकार्पण किया।
मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि रोहनिया विधानसभा क्षेत्र को आधुनिक एवं बेहतर सुविधाओं से जोड़ना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र की सड़क, संपर्क मार्ग और अन्य आधारभूत सुविधाओं में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा। गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए तेजी से कार्य कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी।
इस दौरान विधायक ने उपस्थित जनसमूह को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसंत लाल पटेल ने की, जबकि संचालन दिनेश पटेल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अजीत पटेल ने दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल, राष्ट्रीय सचिव मनीष सिंह, अजीत पटेल, उदय प्रधान, राकेश यादव, महेंद्र शर्मा, प्रदेश सचिव उमेश पटेल, डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल, अनीता पटेल, जेई महेंद्र सिंह यादव, हरीश विद्यार्थी, उमेश सिंह, आदर्श पटेल, चंद्रशेखर पटेल, दिनेश पटेल, प्रेम पटेल, राम सिंह वर्मा, राजकुमार वर्मा, जे पी पटेल, राम सकल मास्टर, ओम प्रकाश सिंह, रामधन मास्टर, भरत पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
