Connect with us

वाराणसी

बीए के छात्र ने की खुदकुशी, परिवार में मचा कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के शीतल नगर (परमानंदपुर) में एक 23 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अभय जायसवाल के रूप में हुई है। वह बीए तृतीय वर्ष का छात्र था तथा चांदमारी के पास चाट की दुकान भी चलाता था।

परिजनों के अनुसार, रोज की तरह अभय रात में खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को शक हुआ। खिड़की से झांककर देखने पर उसका शव कमरे में पंखे से चादर के फंदे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

Loading...

सूचना पर शिवपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक का बड़ा भाई पुलिस विभाग में कार्यरत है और वर्तमान में ज्ञानवापी सुरक्षा ड्यूटी में तैनात है। फिलहाल छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page