Connect with us

वाराणसी

मिर्जामुराद में हफ्ते भर से खड़ी दिल्ली नंबर की संदिग्ध बाइक

Published

on

Loading...
Loading...

इलाके में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

वाराणसी। क्षेत्र के मिर्जामुराद कस्बा में बुधवार के दिन उस वक्त हड़कंप मच गया। जब लोगों की एक सप्ताह से खड़ी लावारिस बाइक पर नजर पड़ी। बाइक पर लगे नंबर प्लेट दिल्ली का बताया गया। वही सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मिर्जामुराद कस्बा में पिलर नंबर 31 के पास लगभग एक सप्ताह पूर्व एक अज्ञात व्यक्ति हीरो आई स्मार्ट बाइक से आया जिसके नम्बर प्लेट पर DL 3 SCS 6380 था और उसके नीचे पुलिस का लोगो लगा था। अज्ञात व्यक्ति ने बाइक वहीं खड़ा कर के आराम करने लगा। जबकि कुछ देर बाद वह उठकर कहीं चला गया।

दूसरे दिन सुबह स्थानीय लोगों की जब नजर पड़ी तो देखा की बाइक वहीं पर खड़ी है। लोगों को लगा कि कोई व्यक्ति अपना भाई खड़ा करके गया है, आएगा तो लेकर जाएगा। लेकिन धीरे-धीरे एक सप्ताह बीत गए और बाइक वैसी की वैसी खड़ी रही। जो बुधवार को चर्चा का विषय बन गया। 

Advertisement

सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने अज्ञात लावारिस बाइक को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई और जांच में जुट गई। वहीं, इस मामले में थाना प्रभारी मिर्जामुराद गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि संदिग्ध बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस इसकी हर पहलू पर जांच कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page