Connect with us

वाराणसी

पोखरा में डूबने से मजदूर की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र के तरना स्थित गणेशपुर पोखरा में स्नान करने गए 38 वर्षीय सुरेंद्र पटेल की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसा देर रात हुआ, जिससे अंधेरा होने के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे और घर के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके निधन से पत्नी और दो छोटे बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक सुरेंद्र पटेल रात में तालाब में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरा अधिक होने की वजह से सफलता नहीं मिल सकी। सूचना मिलने पर शिवपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर रात शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में शराब सेवन की आशंका भी जताई जा रही है, जिसे दुर्घटना की एक वजह माना जा रहा है।

Loading...

गणेशपुर पोखरा शिवपुर क्षेत्र का प्रमुख तालाब माना जाता है, जहां रोजाना लोग स्नान और अन्य कार्यों के लिए पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तालाब में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने और अधिक गहराई के कारण पहले भी हादसे हो चुके हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page