वाराणसी
मिशन 2027 की सफलता के लिए कार्यकर्ता तैयार रहें : हंसराज विश्वकर्मा
अभिनंदन समारोह में बोले, भाजपा उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए कटिबद्ध
वाराणसी। रोहनिया क्षेत्र के खनाव गांव स्थित भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री गोविंद दास गुप्ता के आवास पर शनिवार को आयोजित अभिनंदन समारोह में नवनियुक्त राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

समारोह को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश लगातार विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि मिशन 2027 की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ अभी से जुट जाएं। भाजपा उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए संकल्पित है।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के बीच राज्य मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया। गोविंद दास गुप्ता ने अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं चांदी का मुकुट भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री ने नवनिर्मित पार्टी कार्यकर्ता कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन भी किया।
समारोह में भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजयराज यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवेश पटेल, राजू प्रजापति, अनिल कुमार पांडेय, सिद्धार्थ कुशवाहा, पार्षद सुरेश पटेल गुड्डू, कमलेश पाल, रमाशंकर गुप्ता, रामप्रकाश वीरू, गौरव पटेल, जयप्रकाश पटेल, विनोद सोनकर, ग्राम प्रधान पारस यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
