Connect with us

गाजीपुर

युवक की हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

सादात (गाजीपुर) जयदेश। थाना क्षेत्र के मौधियां बाजार में बीते 14 सितंबर को शराब की दुकान के सामने लाठी डंडे से पीटकर एक युवक की हत्या के एक मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी की पहचान अभिषेक उर्फ दानी यादव के रूप में हुई है, जिसे शनिवार को हिरासत में लिया गया।

मामला 14 सितंबर 2025 का है, जब रात करीब 8 बजे मौधिया बाजार, थाना सादात में शराब लेने को लेकर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने मारपीट की थी। इस घटना में सोनू यादव पुत्र बक्सी यादव, निवासी ग्राम धुवार्जुन, थाना सैदपुर, गाजीपुर की मौत हो गई थी।

मृतक के पिता कन्हैया यादव पुत्र दीना यादव, निवासी ग्राम गोपालपुर, थाना सैदपुर, गाजीपुर की लिखित तहरीर पर 15 सितंबर 2025 को अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान गवाहों के बयानों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभिषेक उर्फ दानी सहित अन्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद मामले में धाराएं 191(2), 190, 115(2), 352, 351(3), 105 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

पुलिस ने अभिषेक उर्फ दानी यादव पुत्र भरत यादव उर्फ जयभरत यादव, निवासी कल्याणपुर, पोस्ट सौरी, थाना शादियाबाद, गाजीपुर को शिवधर किसान इंटर कॉलेज हरौली के पास से गिरफ्तार किया। उसकी उम्र करीब 21 वर्ष बताई गई है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक पन्नेलाल यादव और उपनिरीक्षक लालबहादुर सिंह अपनी टीमों के साथ शामिल थे। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page