Connect with us

गाजीपुर

सैदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी अभियुक्त

Published

on

Loading...
Loading...

सैदपुर (गाजीपुर) जयदेश। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सैदपुर थाना पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 136/2025 से संबंधित आरोपी कन्हैया लाल यादव उर्फ कान्हा को ग्राम महमूदपुर हथिनी थाना सैदपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना सैदपुर में धारा 191(1), 115(2), 352, 140(2), 308(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Loading...

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कन्हैया लाल यादव उर्फ कान्हा (26 वर्ष) पुत्र रामआधार उर्फ आधार निवासी ग्राम महमूदपुर हथिनी थाना सैदपुर, गाजीपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ थाना सैदपुर में मु0अ0सं0 136/2025, मु0अ0सं0 157/2024 तथा मु0अ0सं0 142/2026 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा थाना रामपुर मांझा में भी उसके खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मामला पंजीकृत है।गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक थाना सैदपुर एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा की गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page