Connect with us

गाजीपुर

बैंक से लौट रही महिला से नकदी और सोने की चेन लूटकर बदमाश फरार

Published

on

Loading...
Loading...

बहरियाबाद (गाजीपुर) जयदेश। बहरियाबाद बैंक से पैसा उतार कर घर जाते समय चोरों ने सोने की चेन और नकद धनराशि लेकर फरार होने से बहरियाबाद बाजार में डर का माहौल व्याप्त है।

बताया जाता है कि बहरियाबाद थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सभा हुसैनपुर उमर बशीर निवासी स्वर्गीय फूलचंद सोनकर की पत्नी सुदामी सोनकर उम्र 65 वर्ष अपने गांव से पैदल चलकर बहरियाबाद स्थित संयुक्त काशी गोमती ग्रामीण बैंक पहुंची। बैंक से 40 हजार निकाल कर पैदल घर जा रही थी। बैंक से घात लगाकर चोर भी सुदामी देवी के पीछे-पीछे आने लगा।

Loading...

बाजार स्थित गौसिया मस्जिद के पास, ईदगाह रोड के करीब पैदल सवार चोर उसके करीब आकर झोले में रखा 40 हजार नकद एवं सोने की चेन लेकर फरार हो गया। सुदामी देवी कुछ समझ न पातीं तब तक चोर पैसा लेकर बाइक से गायब हो गया। जैसे ही इसकी सूचना बाजारवासियों को लगी, चोरों को पकड़ने के लिए मोटरसाइकिल से आस-पास के बाजारों तक गए लेकिन चोरों का पता नहीं लगा। बाजारवासी सीसी कैमरा खंगाल रहे हैं। सुदामी देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। बहरियाबाद बाजार के आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की घटनाएं आए दिन घटने से लोगों में डर व्याप्त है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page