गाजीपुर
जयदेश की खबर का असर : हरकत में आया रेलवे विभाग, दिव्यांग शौचालय में लगा दरवाजा
नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। औड़िहार गाजीपुर रेलखंड पर स्थित नंदगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर दिव्यांगजनों के लिए बने शौचालय का टूटा दरवाजा रेलवे विभाग ने बदलकर नया लोहे का मजबूत दरवाजा लगवा दिया है।
उल्लेखनीय है कि शौचालय के टूटे दरवाजे की खबर विगत 26 अप्रैल को जयदेश हिन्दी दैनिक समाचार पत्र में फोटो सहित प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी।समाचार प्रकाशित होने के बाद रेलवे विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। विभाग द्वारा पहले लगे प्लाई के टूटे दरवाजे की जगह अब मजबूत लोहे का दरवाजा लगवाया गया है।

स्मरण रहे कि दिव्यांगों हेतु बने शौचालय में पूर्व में लगा प्लाई का दरवाजा अज्ञात लोगों द्वारा तोड़ दिया गया था।, जिसके कारण शौचालय अनुपयोगी हो गया था। इससे दिव्यांग यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।विभाग द्वारा शौचालय में नया लोहे का दरवाजा लग जाने से स्थानीय लोगों एवं यात्रियों ने खुशी जताई है। साथ ही लोगों ने समस्या को प्रमुखता से उठाने के लिए जयदेश हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के प्रति आभार व्यक्त किया है।
