Connect with us

वाराणसी

तेज रफ्तार थार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत, देवर की हालत गंभीर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव की रहने वाली सोनी राजभर अपने देवर मनीष राजभर और पांच वर्षीय बेटी के साथ मोढैला गांव में आयोजित रिंग सेरेमनी समारोह में शामिल होने गई थीं।

रविवार रात लगभग 11:30 बजे तीनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के भुल्लनपुर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार थार जीप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक थार में फंस गई। इसके बाद चालक मौके से भागने की कोशिश में बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

मंडुवाडीह पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बाइक चालक मनीष राजभर, उसकी भाभी सोनी और पांच वर्षीय बच्ची को तत्काल वैदिक अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मां और बेटी को मृत घोषित कर दिया, जबकि मनीष राजभर की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना में दो लोगों की मौत की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति को देखते हुए रोहनिया, मंडुवाडीह और लोहता समेत कई थानों की पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी। मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

Advertisement

खबर लिखे जाने तक पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच नोकझोंक जारी थी। हादसे के बाद थार चालक फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने देर रात थार को कब्जे में ले लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक थार सवार एक युवक को भी चोट आई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page