Connect with us

वाराणसी

राज्य मंत्री बनने पर हंसराज विश्वकर्मा का हुआ स्वागत, भाजपा नेताओं ने जताई खुशी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। हंसराज विश्वकर्मा को राज्य मंत्री बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व और अनुभव का लाभ प्रदेश को मिलेगा तथा उनके कार्यकाल में जनहित और विकास कार्यों को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने ईश्वर से उनके सफल, यशस्वी और जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की कामना की।

Loading...

इस दौरान राहुल सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय, प्रमोद यादव मुन्ना, अशोक कुमार पांडेय, प्रमील पांडेय सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page