वाराणसी
खड़ी बस में घुसी तेज रफ्तार कार, चालक बाल-बाल बचा
Loading...
Loading...
वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के भिखीपुर स्थित काशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सामने नेशनल हाईवे पर गत दोपहर तेज रफ्तार कार पहले से मरम्मत के लिए खड़ी बस के पिछले हिस्से में जा घुसी। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हालांकि चालक बाल-बाल बच गया।हरहुआ निवासी पवन कुमार प्रयागराज से वाराणसी की ओर कार से जा रहे थे। इसी दौरान क्षेत्र के भिखीपुर स्थित काशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सामने हाईवे पर पहले से खराब हालत में खड़ी सरकारी बस में उनकी तेज रफ्तार कार पीछे से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बस के पीछे जा घुसा और उसके परखच्चे उड़ गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
Continue Reading
