गाजीपुर
गाजीपुर भ्रमण पर रहेंगे जगद्गुरु शंकराचार्य, गाँव-गाँव जाकर गौ-भक्तों से करेंगे संवाद
गाजीपुर। सनातन धर्म के सर्वोच्च धर्मगुरु, उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर, जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 1008 महाराज जी अपनी ‘81 दिवसीय गविष्टि (गौ-रक्षार्थ – धर्मयुद्ध) यात्रा’ के तहत गाजीपुर जनपद के प्रवास पर रहेंगे। यात्रा के दौरान महाराज जी किसी औपचारिक सभा के बजाय सीधे जनमानस और गौ-भक्तों से संवाद करेंगे तथा गौ-माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से जनजागरण करेंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार 8 मई 2026 को महाराज जी का गाजीपुर आगमन होगा। कार्यक्रम की मुख्य व्यवस्थाएं जिला प्रभारी हर्ष मिश्रा (8187901008) एवं सह-संयोजक मनोज सिंह (7310141415) द्वारा देखी जा रही हैं। जखनियां विधानसभा क्षेत्र के हंसराजपुर चौराहा पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी अनिल यादव (9455602435) को सौंपी गई है। इसके बाद शादियाबाद में महाराज जी का रात्रि विश्राम होगा। यहां की व्यवस्था शैलेन्द्र यादव डब्बू (9918527554) द्वारा संभाली जाएगी।
9 मई 2026 को जनपद भ्रमण के दौरान सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के बौरावां में भव्य स्वागत कार्यक्रम होगा। इसकी व्यवस्था मनोज सिंह (7310141415) तथा नगर क्षेत्र की जिम्मेदारी रमेश यादव डब्लू (8896242122) संभालेंगे। इस दौरान महाराज जी बूढ़े महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे। गाजीपुर सदर क्षेत्र की व्यवस्थाएं योगी आनंद जी महाराज एवं गोपाल शास्त्री (7400382678) के निर्देशन में होंगी। वहीं जंगीपुर बाजार में गौ-भक्तों से संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसकी जिम्मेदारी संतोष यादव (8417000000) के पास रहेगी। जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र के कासिमाबाद बाजार में महाराज जी का प्रवास रहेगा, जिसकी व्यवस्था प्रेम मिश्रा (8787075632) देखेंगे। इसके बाद मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में महाराज जी महादेव मंदिर में रात्रि निवास करेंगे। यहां की व्यवस्था मनोज बाबा (9415885830) द्वारा की जाएगी।
यात्रा के अंतिम चरण में 10 मई 2026 को जमानियां विधानसभा क्षेत्र के मलसा बाजार स्थित शिवपूजन इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी संजय राय (9973630204) को सौंपी गई है। इसके पश्चात असीचंदपुर गुरुकुल में गौ-भक्तों से वार्ता होगी, जिसकी व्यवस्था सीमा तिवारी जी (7080718574) द्वारा की जाएगी। इसी के साथ गाजीपुर जनपद का प्रवास संपन्न होगा।
जिला प्रभारी हर्ष मिश्रा ने बताया कि महाराज जी का यह भ्रमण पूरी तरह गौ-सेवा को समर्पित है। उन्होंने कहा कि महाराज जी प्रत्येक पड़ाव पर स्थानीय गौ-भक्तों से मुलाकात करेंगे और उनके विचार सुनते हुए गौ-रक्षा के इस धर्मयुद्ध को नई दिशा देंगे। जिला सह संयोजक मनोज सिंह जी एवं आयोजन समिति ने जनपद के समस्त नागरिकों से निर्धारित रूट एवं समय के अनुसार उपस्थित होकर महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
महाराज जी की यात्रा के सफल संपादन हेतु मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं। मौके पर ब्राह्मण मंच से मनोज पाण्डेय बाबा जी, समाज सेवी रामनाथ ठाकुर जी, एडवोकेट रणजीत सिंह जी तथा डॉ अभिषेक कुमार पाण्डेय जी उपस्थित रहे।
