Connect with us

गाजीपुर

दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

औडिहार (गाजीपुर) जयदेश। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स गवर्नमेंट रेलवे पुलिस औडिहार तथा सीआईबी वाराणसी की संयुक्त टीम ने ट्रेनों में चोरी व छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 2 लाख 30 हजार मूल्य के चोरी के आभूषण एवं नकदी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार  रात संयुक्त टीम औडिहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-5 के पश्चिमी छोर पर संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दो व्यक्तियों को रात हिरासत में लिया गया और अग्रिम कार्रवाई हेतु जीआरपी औडिहार को सुपुर्द किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने 3 मई को औडिहार स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन में एक महिला का पर्स चोरी करने तथा 4 मई को मुफ़्तीगंज रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में एक महिला का सोने का मंगलसूत्र छीनने की घटना स्वीकार की। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी औडिहार-जौनपुर रेलखंड पर यात्रियों के कीमती सामान को निशाना बनाते थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इमरान हाशमी उर्फ नादड़ उर्फ कल्लू (28) निवासी खुज्जी, केराकत तथा नीरज सोनी (30) निवासी केराकत गोला वार्ड, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।

आरोपियों के कब्जे से सोने की चेन, मंगलसूत्र, लॉकेट, चांदी की बिछिया तथा ₹4100 नकद बरामद किए गए। दोनों मामलों में जीआरपी औडिहार में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। मामले की जांच उपनिरीक्षक तरुण कुमार शुक्ला कर रहे हैं।

Advertisement

यह कार्रवाई वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस. रामाकृष्णन के निर्देशन में उपनिरीक्षक रमेश चंद्र सिंह, राकेश कुमार सिंह तथा उपनिरीक्षक तरुण कुमार संयुक्त टीम द्वारा संपन्न की गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page