Connect with us

वाराणसी

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लोहता क्षेत्र के बनकट रेलवे क्रॉसिंग के पास एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी गुजर रही ट्रेन से टकरा गया।

Loading...

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक आसपास के इलाके का निवासी बताया जा रहा है, हालांकि अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। समाचार लिखे जाने तक सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page