Connect with us

गाजीपुर

युवकों पर मारपीट व मोबाइल छीनने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

जमानियां (गाजीपुर) जयदेश। कस्बा के चौहरी मोहल्ला निवासी गोविंद दास ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कुछ युवकों पर मारपीट करने और मोबाइल छीन लेने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार वह मंगलवार को अपने घर जा रहा था, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे रोक लिया। इसके बाद युवकों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ धक्का-मुक्की की और मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित का कहना है कि इस दौरान आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद किसी तरह वह घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को लिखित शिकायत दी गई।

Loading...

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page