वाराणसी
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी। मिर्जामुराद पुलिस ने मंगलवार की सुबह चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक जौनपुर से बाइक चोरी कर उसे बेचने की फिराक में था।
जानकारी के अनुसार मिर्जामुराद थाने के करधना चौकी इंचार्ज अजीत मिश्रा व उप निरीक्षक प्रेम कुमार हमराहियों सहित क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने करधना छावनी पानी टंकी के पास घेराबंदी कर वहां से एक बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल के साथ रोहित कुमार गौतम (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के पूछताछ में अभियुक्त रोहित कुमार गौतम (निवासी: ग्राम बसन्तपुर, थाना सिंधौरा, वाराणसी) ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि बरामद मोटरसाइकिल उसने जनपद जौनपुर के थाना केराकत क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान चोरी की थी। वह आज इस बाइक को बेचने के उद्देश्य से जा रहा था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
पकड़ी गई मोटरसाइकिल पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी। हालांकि, पुलिस ने जब वाहन के चेसिस नंबर की जांच की, तो उसका असली नंबर UP62BY4822 पाया गया। जानकारी खंगालने पर पता चला कि (जौनपुर) जिले के केराकत थाने में पहले से ही इस बाइक की चोरी के संबंध में मुकदमा दर्ज है। वही इस मामले में आरोपी युवक को पुलिस विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दी है।
