Connect with us

वाराणसी

भीषण गर्मी में राहत की पहल: काशी विकास चैरिटेबल ट्रस्ट ने बांटा गुड़ और शीतल पेय

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी, 5 मई 2026। प्रचंड गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप के बीच Kashi Vikas Charitable Trust ने जनसेवा की एक सराहनीय मिसाल पेश की। ट्रस्ट द्वारा शहर में विभिन्न स्थानों पर राहगीरों, जरूरतमंदों और आम लोगों को गुड़ एवं शीतल पेय का वितरण किया गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके।

इस सेवा कार्य का उद्देश्य केवल तात्कालिक राहत प्रदान करना ही नहीं, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करना भी रहा। ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि गर्मी के इस कठिन दौर में इस तरह के प्रयास लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित होते हैं और आगे भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Loading...

इस पुनीत कार्य में ट्रस्टी अंजली जायसवाल के नेतृत्व में अभिषेक जायसवाल, श्रुति पटेल, कुशल जायसवाल, आर्यन एवं घनश्याम ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी सदस्यों ने मिलकर सेवा भावना का परिचय दिया और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

संस्था का मानना है कि “मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है” और इसी संकल्प के साथ ट्रस्ट लगातार जनकल्याण के कार्यों में जुटा हुआ है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page