पूर्वांचल
ट्रक की टक्कर से भाई-बेटे की मौत, एक गंभीर
Loading...
Loading...
संतकबीरनगर। जिले के खलीलाबाद स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बुधा कला पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
Loading...
जानकारी के अनुसार, तीनों लोग मजदूरी के लिए जा रहे थे, तभी पीछे से आए ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती और सड़क सुरक्षा के बेहतर इंतजाम की मांग की है।
Continue Reading
