Connect with us

गाजीपुर

जमानिया गौशाला में लापरवाही पर एसडीएम का छापा, प्रभारी गायब; खुली पोल

Published

on

Loading...
Loading...

जमानिया (गाजीपुर) जयदेश। शासन के निर्देश पर उपजिलाधिकारी मनोज पाठक ने सोमवार को स्टेशन बाजार स्थित कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया, जहां भारी अव्यवस्थाएं उजागर होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद संतोष कुमार और क्षेत्रीय पशु चिकित्साधिकारी सर्वेश कुमार भी मौजूद रहे। टीम के पहुंचते ही गौशाला में हड़कंप मच गया। जांच में सबसे बड़ी लापरवाही तब सामने आई, जब गौशाला प्रभारी रमेश रावत मौके से नदारद मिले। संपर्क करने पर उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ पाया गया, जिसे ड्यूटी के प्रति गंभीर लापरवाही माना गया।

गौशाला के अंदर साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब मिली। गंदगी के बीच गोवंश रहने को मजबूर दिखे, जिससे व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। हालांकि गौशाला में मौजूद 362 गोवंश की टैगिंग का कार्य पूरा पाया गया।

Advertisement

चारे की व्यवस्था की जांच में सामने आया कि सूखा चारा तो पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, लेकिन हरे चारे की पूरी तरह से कमी है। इस पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए ईओ जमानिया को तत्काल हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने और गौशाला की समस्त व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page