Connect with us

गाजीपुर

एसडीएम के आश्वासन पर थमा बार का आंदोलन, धरना फिलहाल स्थगित

Published

on

Loading...
Loading...

जमानिया (गाजीपुर) गाजीपुर। तहसील सभागार में सोमवार को बार और बेंच के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक नवागत उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में एसडीएम ने बार संघ की सभी मांगों को गंभीरता से सुना और उन्हें जल्द पूरा कराने का ठोस आश्वासन दिया।

एसडीएम के सकारात्मक रुख के बाद बार संघ ने पुनः बैठक कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि प्रशासन के आश्वासन पर भरोसा जताते हुए पिछले कई दिनों से चल रहा धरना-प्रदर्शन फिलहाल स्थगित किया जाए। बार संघ अध्यक्ष जयप्रकाश राम ने स्पष्ट किया कि अगली सूचना तक आंदोलन स्थगित रहेगा।

Loading...

इस निर्णय की जानकारी तहसील के सभी न्यायालयों और मीडिया को दे दी गई है। बैठक के अंत में बार संघ के पदाधिकारियों ने प्रशासन से सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा जताई।

इस दौरान अध्यक्ष जयप्रकाश राम, सचिव मुनेश सिंह कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व मंत्री अमरनाथ राम, कमलकांत राय, पंकज तिवारी, फैसल होदा, शशि भूषण राय, मेराज हसन, बृजेश कुशवाहा, बृजेश ओझा, बब्लू यादव, सोहन यादव, घनश्याम कुशवाहा, संजय यादव, रमेश यादव, अरुण कुमार, उदय नारायण सिंह, मिथिलेश सिंह, दिग्विजय नाथ तिवारी, राजेश गुप्ता, सुनील कुमार, रवि प्रकाश, मकरध्वज, आजाद खान, सुनील यादव सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page