Connect with us

Uncategorized

किसानों के हित में छापेमारी, 11 कीटनाशक नमूने जांच को भेजे गए

Published

on

Loading...
Loading...

देवरिया। किसानों को नकली और अमानक कीटनाशकों से बचाने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने जिले में व्यापक अभियान चलाते हुए कई कीटनाशक दुकानों पर छापेमारी की।

विभागीय टीम ने विभिन्न बाजारों में पहुंचकर दुकानों की जांच की और अभिलेखों का सत्यापन किया। इस दौरान कई दुकानों पर गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।जांच के दौरान बिना अनुमति दुकान बंद रखने और विभागीय नियमों का पालन न करने पर दो दुकानदारों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए।

Loading...

वहीं स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर में गड़बड़ी तथा किसानों को पक्की रसीद न देने जैसी खामियां मिलने पर 9 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। संबंधित दुकानदारों से निर्धारित समय के भीतर जवाब मांगा गया है।अभियान के दौरान कृषि विभाग की टीम ने विभिन्न कंपनियों के कीटनाशकों के 11 नमूने भी एकत्र किए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

रिपोर्ट आने के बाद यदि नमूने गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए तो संबंधित विक्रेताओं और कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उप कृषि निदेशक सुभाष मौर्य और जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई से जिले के कीटनाशक विक्रेताओं में हड़कंप की स्थिति रही। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। नकली खाद, बीज और कीटनाशकों की बिक्री रोकने के लिए आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अधिकृत दुकानों से ही कृषि सामग्री खरीदें और खरीदारी के समय रसीद अवश्य लें, ताकि किसी प्रकार की शिकायत होने पर उचित कार्रवाई की जा सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page