Connect with us

गाजीपुर

बच्चों को दी गई फायर सेफ्टी ट्रेनिंग

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। शहर के अफीम फैक्ट्री स्थित सीआईएसएफ के अग्निशमन शाखा की ओर से मनाये जा रहे राष्ट्रीय अग्निशमन सप्ताह के तीसरे दिन गुरूवार को अग्नि शाखा प्रभारी राकेश कुमार मिश्रा एवं उनके टीम द्वारा केन्द्रीय विद्यालय गाजीपुर के बच्चों एवं शिक्षकों के बीच फायर फाइटिंग का प्रशिक्षण दिया गया एवं स्कूल में मॉक ड्रिल का भी प्रदर्शन किया गया।

Loading...

कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों एवं शिक्षकों को आग से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। इस दौरान आग का प्रकार, आग से होने वाली होने वाली घटनाओं और उसे बुझाने के तरीके तथा विभिन्न प्रकार के अग्निशामक उपकरणों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही मॉक ड्रिल के दौरान बच्चों को रेस्क्यू करने का तरीका एवं आग बुझाने के तरीकों का भी प्रदर्शन किया गया। साथ ही साथ यह भी बताया गया कि कभी अग्नि दुर्घटना से सामना हुआ तो हमें अपने धैर्य और साहस का परिचय देते हुये फायर ऑफिसर द्वारा बताये गये बातों को ध्यान में रखते हुये, अपने आपको सुरक्षित रखते हुये अन्य लोगो की जान कैसे बचाई जा सकती है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page