Connect with us

गाजीपुर

नवागत कोतवाल धर्मेंद्र पांडेय का भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने किया स्वागत

Published

on

Loading...
Loading...

जखनिया (गाजीपुर) जयदेश। भारतीय जनता पार्टी जखनिया का प्रतिनिधि मंडल भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में नवागत कोतवाल धर्मेंद्र कुमार पांडेय से मिला। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने नवागत कोतवाल का स्वागत गीतांजलि पुस्तक व अंगवस्त्र देकर किया।

उक्त अवसर पर प्रमोद वर्मा ने कहा कि जखनियां क्षेत्र व बाजार में कानून व्यवस्था बनी रहें, बाजार में पुलिस की सक्रियता रहे, कोई अपराधिक घटना न घटे पुलिस किसी भी मामले में तत्परता दिखाये। इस क्षेत्र के लोग व पार्टी के कार्यकर्ता सुरक्षा और शांति के लिए पुलिस के साथ सहयोग करने के लिए हमेशा तत्पर हैं। प्रमोद वर्मा ने आशा व्यक्त किया कि नवागत कोतवाल धर्मेंद्र पांडेय के नेतृत्व में क्षेत्र में कानून व्यवस्था और बेहतर होगी यह हम सभी को विश्वास है। इस पर कोतवाल धर्मेंद्र पांडेय ने कहा क्षेत्र में शांति रहेगी कानून अपना काम ततपरता से करेगा और अपराधियो के प्रति पुलिस सख्त रवैया अपनायेगी की कोई घटना न घटे।

Loading...

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, पूर्व मंडल अध्यक्ष जिला प्रतिनिधि उमाशंकर यादव, व्यापारी नेता अशोक गुप्ता, महामंत्री द्वय पीयूष सिंह, पंकज सिंहा, युवा नेता प्रशांत सिंह, प्रकोष्ठ बाजार प्रमुख धर्मेंद्र चौरसिया, चंद्रमा प्रसाद, धर्मेंद्र कुशवाहा सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page