Connect with us

गाजीपुर

फर्जी ‘चीफ कमिश्नर’ बनकर वसूली करने वाला फरार, परिजन समेत गिरोह के सदस्य गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। जनपद के शादियाबाद बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब खुद को “चीफ कमिश्नर” बताकर व्यापारियों से वसूली करने वाले युवक का भंडाफोड़ हुआ। व्यापार मंडल अध्यक्ष सोनू अहमद की सतर्कता से पूरे मामले का खुलासा हुआ, हालांकि मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि उसके चाचा, बुआ और बुआ की लड़की समेत अन्य लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सादात वार्ड नंबर 1 निवासी सरस कुमार गुप्ता (पुत्र रोशन लाल गुप्ता) फर्जी तरीके से “चीफ कमिश्नर” का पहचान पत्र बनवाकर क्षेत्र में धौंस जमाते हुए वसूली करता था। बताया जा रहा है कि वह खुद को उच्च पदस्थ अधिकारी बताकर न केवल व्यापारियों से धन उगाही करता था, बल्कि अपने रिश्तेदारों व परिचितों के बीच भी अपना प्रभाव जमाने के लिए कार्ड बांटता था।

स्थानीय लोगों के अनुसार वर्ष 20-25 के दौरान भी उसने खुद को कमिश्नर पद पर नियुक्त बताया था, जिससे पूरे टाउन एरिया में उसकी झूठी छवि बन गई थी। यहां तक कि कुछ मामलों में उसके इस दावे की चर्चा पत्राचार और समाचारों तक में पहुंची।

बताया जाता है कि दो दिन पहले उसने अपने चाचा के साथ  भीतरी बाजार में भी इसी तरह वसूली की थी। इसके बाद शादियाबाद बाजार में भी उसने दुकानदारों को निशाना बनाना शुरू किया। आरोप है कि उसने कई व्यापारियों से 5 हजार से 10 हजार रुपये तक वसूले।

Advertisement

शादियाबाद में जब वह एक दुकानदार से लेन-देन की बात कर रहा था, तभी व्यापारियों को शक हुआ। व्यापार मंडल अध्यक्ष सोनू अहमद की पहल पर उसे पकड़कर पूछताछ शुरू की गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही सादात थाना प्रभारी पन्ने लाल यादव अपनी टीम के साथ आरोपी के घर पहुंचे। पुलिस पूछताछ के दौरान परिजनों ने भी उसे “कमिश्नर” बताने की कोशिश की, लेकिन जांच में पूरा मामला फर्जी निकला।

इस बीच मुख्य आरोपी सरस कुमार गुप्ता मौका पाकर फरार हो गया, जबकि पुलिस ने उसके चाचा, बुआ और बुआ की लड़की सहित अन्य सहयोगियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अधिकारी के नाम पर वसूली करने वालों से सावधान रहें और तुरंत सूचना दें। वहीं, इस कार्रवाई से व्यापार मंडल के सदस्यों में उत्साह है और उन्होंने अध्यक्ष सोनू अहमद की सतर्कता की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page