Connect with us

गाजीपुर

वेद इंटरनेशनल ने आयोजित किया शानदार परीक्षा परिणाम वितरण समारोह

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। वेद इंटरनेशनल स्कूल ने वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम वितरण समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर परीक्षा के साथ-साथ अन्य सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

विद्यालय द्वारा शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 9वीं एवं 11वीं तक के छात्र-छात्राओं ने अपनी शिक्षा तथा अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

इसमें कक्षा नर्सरी की छात्रा ऋषिता बरनवाल, हार्दिक यादव और रजनीश भी पीछे नहीं रहे। कक्षा 9वीं की छात्रा खुशी यादव ने पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

Advertisement

इस अवसर पर पुरस्कार वितरण करते हुए विद्यालय की प्रधान निदेशक ऋचा श्रीवास्तव जी ने छात्रों के सतत प्रयासों की सराहना की और उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि वेद इंटरनेशनल स्कूल अपने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर प्रधान निदेशक ऋचा श्रीवास्तव ने भी अभिभावक से मिलकर छात्रो की शिक्षा और सह-पाठयक्रम कार्यक्रमों की जानकारी ली तथा अपनी विचार भी प्रस्तुत किये। विद्यालय के प्रधानाचार्य रितेश कुमार मिश्रा ने भी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

उक्त अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से प्रधान निदेशक ऋचा श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य रितेश कुमार मिश्रा, अपूर्वा सिन्हा, पूनम श्रीवास्तव, शैलेश श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page