Connect with us

गाजीपुर

फरियादियों की  सुनी गईं समस्याएं

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश) जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शुक्रवार को जिले के सभी थानों में प्रतिदिन की तरह जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न थानों पर पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से सुना और प्रत्येक प्रार्थना पत्र का सावधानीपूर्वक अवलोकन किया।

जनसुनवाई के दौरान संबंधित मामलों में शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही अधिकारियों को स्पष्ट रूप से हिदायत दी गई कि शिकायतों के निपटारे में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

Loading...

पुलिस प्रशासन ने दोहराया कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान उनकी प्राथमिकता है। इसी क्रम में नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित कर लोगों को न्याय दिलाने का प्रयास निरंतर जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page