Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर में स्वास्थ्य योजनाओं को लेकर जागरूकता अभियान का शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

आयुष्मान भारत और कैशलेस योजना के प्रचार का बिगुल

गाजीपुर (जयदेश)। जनपद के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई। इसी क्रम में जनपद गाजीपुर में आयुष्मान भारत योजना और पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान का शुभारंभ किया गया।

अभियान के तहत जागरूकता रथ को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ जे एन सिंह एवं डिप्टी सीएमओ डॉ मुंशी लाल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ, जहां से प्रचार वाहन को औपचारिक रूप से रवाना किया गया।

प्रचार वाहन जनपद की सभी तहसीलों के अंतर्गत आने वाले प्रमुख बाजारों, चौराहों और सभी 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचेगा। इस दौरान योजनाओं से संबंधित जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा और आम जनता को इन स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page