वाराणसी
गैस सिलेंडर को लेकर पति-पत्नी में विवाद, थाने तक पहुंचा मामला
Loading...
Loading...
वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद थाने तक पहुंच गया, जहां पुलिस ने दोनों को समझाकर मामला शांत कराया।
पहड़िया निवासी दंपती पंचक्रोशी पर पूजा का सामान खरीदने गए थे। इसी दौरान गैस सिलेंडर को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो बढ़ते-बढ़ते विवाद में बदल गई। स्थिति बिगड़ने पर पत्नी ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी तो उन्हें थाने ले जाया गया।
Loading...
थाने में पति ने बताया कि घर में मौजूद गैस सिलेंडर खत्म हो गया था और काफी कोशिशों के बावजूद नया सिलेंडर नहीं मिल सका, जिससे पत्नी नाराज हो गई और विवाद शुरू हो गया। पुलिस के अनुसार इस मामले में किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
Continue Reading
