Connect with us

वाराणसी

योगिराज स्वामी आत्मानन्द: एक प्रेरणादायी जीवन पर आधारित पुस्तक का हुआ विमोचन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद के श्री श्यामामाता योगाश्रम में चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन एक महत्वपूर्ण अवसर पर योगिराज स्वामी आत्मानन्द महाराज के प्रेरणादायी जीवन पर आधारित संस्मरण पुस्तक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं और अनुयायियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी भावपूर्ण बना दिया।

पुस्तक के लेखक एवं प्रकाशक भुवन चंद्र कांडपाल ने बताया कि पुस्तक में स्वामी आत्मानन्द के आध्यात्मिक जीवन, विश्व शांति के लिए उनके प्रयासों तथा उनकी जीवन यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण संस्मरणों को संकलित किया गया है। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बाँदा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्व उपमहानिदेशक डॉ. यू.एस. गौतम ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि स्वामी आत्मानन्द का सपना योग एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार के लिए योगाश्रम में पुस्तकालय की स्थापना करना था। उन्होंने सभी से सहयोग कर इस सपने को साकार करने की अपील की।

इस अवसर पर डॉ. उधम सिंह गौतम, भुवन चंद्र कांडपाल (उत्तराखंड), लक्ष्मी शंकर सिंह, लल्लन मिश्रा, अशोक मिश्रा, प्रमोद सिंह, अखिलेश सिंह गौतम,चंद्रशेखर बिन्द, मुन्ना सिंह,उपेंद्र सिंह पिंटू,रमेश,पवन सिंह,नगीना यादव सहित कई अनुयायी मौजूद रहे। अंत में अल्पाहार व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Advertisement

योगिराज स्वामी आत्मानन्द की जीवन यात्रा और उनके आध्यात्मिक योगदान को पुस्तक के माध्यम से प्रस्तुत करने का प्रयास सराहनीय है। उनकी प्रेरणा से आज भी लोग आध्यात्मिक चेतना की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page