Connect with us

शिक्षा

MGKVP : छूटी मौखिक परीक्षा 25 मार्च को, बिना प्रैक्टिकल फाइल नहीं मिलेगी एंट्री

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने एलएलबी (तीन वर्षीय) और बीए एलएलबी (पांच वर्षीय) पाठ्यक्रम के उन विद्यार्थियों को एक और अवसर प्रदान किया है, जिनकी मौखिक परीक्षा पूर्व में किसी कारणवश छूट गई थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके लिए नई तिथि निर्धारित करते हुए बताया है कि यह परीक्षा अब 25 मार्च को आयोजित की जाएगी।

प्रशासन के अनुसार, मौखिक परीक्षा दोपहर 1 बजे से विधि विभाग में संपन्न कराई जाएगी। इसमें मुख्य परिसर के साथ-साथ संबद्ध विधि महाविद्यालयों के छात्र भी सम्मिलित हो सकेंगे। विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रोफेसर रंजन कुमार ने जानकारी दी कि सभी संबंधित छात्रों का निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

Loading...

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षार्थियों को अपनी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग अथवा अनुकरण अभ्यास से संबंधित फाइल अनिवार्य रूप से साथ लानी होगी। बिना फाइल के आने वाले छात्रों को मौखिक परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। विश्वविद्यालय ने सभी विद्यार्थियों से समय का विशेष ध्यान रखने और आवश्यक दस्तावेजों के साथ परीक्षा में उपस्थित होने की अपील की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page