गाजीपुर
शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने का आरोप, युवक समेत तीन पर मुकदमा दर्ज
Loading...
Loading...
भांवरकोल (गाजीपुर) जयदेश। क्षेत्र के एक गांव में लगभग 17 वर्षीया बालिका को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर ले जाने मामले में पुलिस ने एक युवक तथा उसके माता-पिता के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
Loading...
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसकी लगभग 17 वर्षीय बेटी को एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर कहीं ले जाया गया है उसने युवक के माता-पिता पर भी सहयोग करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Continue Reading
