Connect with us

वाराणसी

ट्रेन से कटे युवक की हुई पहचान, परिजनों में मचा कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बहेड़वा हाल्ट रेलवे स्टेशन के समीप बीते शनिवार की देर रात ट्रेन से कटकर मृत हुए अज्ञात युवक की पहचान हो गई है। मंगलवार को मृतक के परिजन मिर्जामुराद थाने पहुंच शव की पहचान की।

क्षेत्र के डंगहरिया गांव निवासी संगठा प्रसाद पटेल ने मृतक की पहचान अपने दूसरे पुत्र रूपेंद्र पटेल (28) के रूप में की। सूचना पर खजुरी चौकी प्रभारी गणेश पटेल ने परिजनों को शिवपुर स्थित मर्चरी हाउस पहुंचाकर शव की शिनाख्त कराई।

Loading...

परिजनों के अनुसार रूपेंद्र पटेल की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी। जिससे वह काफी परेशान चल रहा था। शनिवार की रात वह घर पर खाना खाने के बाद अचानक निकल गया। इसके बाद वह रेलवे पटरी तक कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। आशंका जताई जा रही है कि उसने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली।

मृतक के निधन की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रूपेंद्र घर पर रहकर खेती-किसानी करता था। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page