Connect with us

गोरखपुर

जमानत पर छूटे आरोपी ने युवती के परिवार से मांगे चार लाख रुपये, धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। छेड़खानी और तेजाब फेंकने की धमकी के मामले में जेल जा चुका आरोपी जमानत पर रिहा होने के बाद युवती और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोप है कि आरोपी ने जमानत कराने में खर्च हुए चार लाख रुपये वापस न मिलने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी।

धमकियों से सहमे परिवार ने आरोपी को 20 हजार रुपये दे भी दिए, लेकिन इसके बावजूद वह लगातार फोन कर धमकाता रहा। मामले की जानकारी मिलने के बाद गोरखनाथ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और दोपहर बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार कुशीनगर जिले के खैरेटिया निवासी आकाश यादव के खिलाफ युवती ने पहले छेड़खानी और तेजाब फेंकने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था। उसी मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

करीब दस दिन पहले जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद आरोपी ने युवती और उसके परिवार को फोन कर धमकाना शुरू कर दिया। वह कहता था कि जमानत में खर्च हुए चार लाख रुपये वापस नहीं मिले तो पूरे परिवार की हत्या कर देगा।

पीड़िता के मुताबिक आरोपी बार-बार फोन कर परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था। लगातार मिल रही धमकियों से घबराकर उसके पिता ने आरोपी को 20 हजार रुपये दे दिए, लेकिन इसके बाद भी वह धमकी देता रहा। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी की धमकी भरी बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी।

Advertisement

ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर गोरखनाथ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी आकाश यादव के पास से 4600 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page