Connect with us

अपराध

एएनएम से 45 हजार रुपये घूस लेने के आरोप में प्रधान लिपिक गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

बस्ती। थाना छावनी पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत में तैनात प्रधान लिपिक को एरियर बिल पास कराने के नाम पर एक एएनएम से 45 हजार रुपये लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सीएचसी विक्रमजोत में कार्यरत एक महिला एएनएम ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि मूल वेतन संशोधन के बाद तैयार हुए एरियर बिल के भुगतान के लिए प्रधान लिपिक प्रदीप श्रीवास्तव ने 45 हजार रुपये की मांग की थी और उक्त राशि ले ली थी।

शिकायत मिलने के बाद थाना छावनी में मामला दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने रविवार को रामरेखा पुल के पास ग्राम अमोढ़ा के समीप से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Loading...

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी प्रदीप श्रीवास्तव (53) जनपद आजमगढ़ का मूल निवासी है और वह सीएचसी विक्रमजोत में प्रधान लिपिक के पद पर कार्यरत था। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page