गोरखपुर
बेल्दार समाज का होली मिलन व कांशीराम जयंती समारोह आयोजित
हरपुर-बुदहट (गोरखपुर)। सहजनवां ब्लाक के ग्राम पंचायत कटसहरा बाजार में रविवार को भारतीय बेल्दार जनजागरण महासभा के तत्वावधान में होली मिलन और बसपा के संस्थापक मान्यवर कांशीराम और दलित समाज के मसिहा की जयंती समारोह का आयोजन उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय बेल्दार जनजागरण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजाराम बेल्दार ने कहा कि मान्यवर कांशीराम अपना जीवन दलित, पिछड़े और गरीब बंचित समाज के उत्थान के लिए समर्पित किया था।
उन्होंने समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए काम किया था। कार्यक्रम को खजनी विधायक राम चौहान, धनघटा विधायक गणेश चौहान, श्रीमती कालिंदी चौहान ब्लाक प्रमुख हैंसर बाजार, पूर्व विधायक खजनी संत प्रसाद , अलगू चौहान पूर्व विधायक धनघटा ने सम्बोधित किया।
अध्यक्षता संगठन के संस्थापक/ संरक्षक राम बृक्ष प्रसाद और संचालन प्रमोद कुमार बेल्दार ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान कटसहरा गंगा प्रसाद बेल्दार, सुग्रीव चौहान, विरेन्द्र चौहान, उपेन्द्र चौहान, अंजू चौहान, झिनकान बेल्दार, रामरेखा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
