Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर के कुलदीप पाण्डेय को सोनभद्र में मिला ‘वीर बिरसामुंडा अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान’

Published

on

Loading...
Loading...

पिता जी के आशीर्वाद का है परिणाम ये सम्मान-कुलदीप पाण्डेय

गोरखपुर। युवा जनकल्याण समिति के प्रमुख व अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय को जिला सोनभद्र के दुद्धी में प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित वीर बिरसामुंडा अन्तर्राष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान से सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में गोरखपुर का प्रतिनिधित्व करने पहुँचे गुरु गोरक्षनाथ की तपोभूमि से समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय को मुख्य अतिथि हरिराम चोरो विधायक दुद्धी सोनभद्र, विशिष्ट अतिथि रूबी प्रसाद पूर्व विधायक दुद्धी व नगर पंचायत चेयरमैन राबर्ट्सगंज सोनभद्र तथा कमलेश मोहन चेयरमैन नगर पंचायत दुद्धी, संस्था संरक्षक सुरेन्द्र अग्रहरी तथा कार्यक्रम आयोजक विकास अग्रहरी द्वारा प्रमाण पत्र, मोमेंटो व मेडल भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मान में देश-विदेश से आए सौ से अधिक रक्तवीरों, वीरांगनाओं व समाजसेवियों को उनके उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया। सम्मान लेने से पूर्व समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय वाराणसी में बाबा विश्वनाथ जी का दर्शन कर आशीर्वाद लिए।

राजेन्द्र नगर पश्चिमी निवासी ज्योतिषाचार्य पं. बृजेश पाण्डेय के पुत्र समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय वर्तमान समय में गोरखपुर जिला के साथ ही प्रदेश स्तर पर भी अपने सामाजिक कार्यों का परचम लहरा रहे हैं। जिनके द्वारा किया जाने वाला नि:शुल्क शिक्षा, स्वैच्छिक रक्तदान, जरूरतमंदों में भोजन वस्त्र आदि का वितरण, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण तथा असहाय जरूरतमंदों की सेवा करने हेतु उन्हें उत्कृष्ट समाजसेवी की श्रेणी में स्थान दिलाया है। श्री पाण्डेय को जिला, राज्य तथा राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न संगठनों व सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगभग छह सौ से अधिक सम्मान प्राप्त हुए हैं।

Advertisement

सम्मान मिलने से प्रसन्न हुए समाजसेवी ने कहा पिता जी के आशीर्वाद व मार्गदर्शन का परिणाम है ये सम्मान। जिनके दिशा-निर्देश में ही सदैव सेवा स्वरूप नेक कार्य करता रहता हूँ। आयोजक संस्था व उनके अध्यक्ष को शानदार व सफल आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाइयां।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page