Connect with us

गाजीपुर

दहेज उत्पीड़न मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

जमानियाँ (गाजीपुर) जयदेश। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जमानियाँ पुलिस को एक मामले में सफलता मिली है। पुलिस ने मु0अ0सं0 68/2026, धारा 85/80(2)/115(2)/351(3) बीएनएस तथा 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित प्रकरण में वांछित एक अभियुक्त और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार सोमवार को उप निरीक्षक बृजेश्वर यादव मय हमराह द्वारा थाना जमानियाँ में पंजीकृत उक्त मुकदमे में वांछित अभियुक्त रामबचन यादव (पुत्र स्व. महेश यादव उम्र लगभग 58 वर्ष) तथा अभियुक्ता देवन्ती देवी (पत्नी रामबचन यादव उम्र लगभग 56 वर्ष निवासी रामपुरपट्टी सरनाम खाँ (खाँवपुरा) थाना जमानियाँ, गाजीपुर) को उनके घर के पास रामपुरपट्टी सरनाम खाँ (खाँवपुरा) से नियमानुसार हिरासत में लिया गया।

Loading...

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त रामबचन यादव के विरुद्ध मु0अ0सं0 68/2026 धारा 85/80(2)/115(2)/351(3) बीएनएस तथा 3/4 डीपी एक्ट थाना जमानियाँ जनपद गाजीपुर में मुकदमा दर्ज है। इसी मामले में देवन्ती देवी पत्नी रामबचन यादव निवासी रामपुरपट्टी सरनाम खाँ (खाँवपुरा) थाना जमानियाँ, गाजीपुर के विरुद्ध भी मुकदमा अपराध संख्या 68/2026 धारा 85/80(2)/115(2)/351(3) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा दोनों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक बृजेश्वर यादव, कांस्टेबल राजेश यादव तथा महिला कांस्टेबल कंचन थाना जमानियाँ जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page