गाजीपुर
गाजीपुर पुलिस लाइन में अबीर-गुलाल के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह
गाजीपुर। होली पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद गुरुवार को पुलिस लाइन गाजीपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली के दूसरे दिन आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।


समारोह में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण गाज़ीपुर, जनपद के सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, थाना प्रभारी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और आपसी भाईचारे, सौहार्द तथा सहयोग की भावना के साथ पर्व का आनंद लिया।


कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं दीं और उन्हें कर्तव्यनिष्ठा के साथ जनसेवा के प्रति समर्पित होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
